29 Mar 2024, 17:53:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने कोरोना का टीका लगवाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2021 3:32PM | Updated Date: Feb 13 2021 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैंटियागो। चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा कोरोना वायरस का टीका लगवाया है। पिनेरा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘अर्जेंटीना में करीब 20 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाएगा और हम टीकाकरण अभियान जारी रखेंगे अगले सप्ताह 65 से 70 वर्ष के लोगों को टीका लगाया जायेगा।’’ सरकार के ट्विटर पेज पर प्रसारित एक वीडियो में पिनेरा को चीन की कंपनी सिनोवैक बायोटेक द्वारा विकसित कोरोना टीके की पहली खुराक लेते हुए दिखाया गया है। चिली को सिनोवैक बायोटेक और फाइजर के टीके मिले हैं। यहां टीकाकरण अभियान तीन फरवरी को शुरू हुआ था। चिली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 770,000 करीब है और देश में अब तक 19 हजार से अधिक लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »