18 Apr 2024, 17:52:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रिपोर्टर को धमकी देने वाले व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव को किया निलंबित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2021 3:29PM | Updated Date: Feb 13 2021 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव टी जे डुकलो को महिला पत्रकार पामेरी के निजी जीवन की जांच कराने एवं उसे मारने की धमकी देने पर एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि कथित तौर पर एक महिला रिपोर्टर को धमकी देने के बाद राष्ट्रपति जो बिडेन के उप प्रेस सचिव को बिना वेतन के एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा जब वह काम वापस लौटते है, तो उन्हें अब पोलितिको के किसी भी पत्रकार के साथ काम नहीं करने दिया जाएगा। यह भी माना जा रहा है कि यह पहला शख्स है जो राष्ट्रपति के निर्धारित मानकों के अनुसार काम नहीं कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि डकलो ने व्यक्तिगत तौर पर सुपामेरी से अपने व्यवहार के लिए माफी माफी मांगी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »