29 Mar 2024, 14:27:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में विस्फोट, एक मरा, चार घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2021 5:51PM | Updated Date: Feb 11 2021 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी नंगरहार प्रांत में एक बम विस्फोट में एक नागरिक की मौत हो गई और पुलिस अधिकारियों सहित चार अन्य घायल हो गए। प्रत्यशदर्शियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विस्फोट में एक नागरिक की मौत हो गयी और दो पुलिसकर्मियों सहित चार लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि यह लगभग सुबह 8.30 बजे बेहसुद जिले के रिंग रोड इलाके में एक पुलिस चौकी के पास एक विस्फोटक उपकरण में यह विस्फोट हुआ। नंगरहार पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता फरीद खान ने विस्फोट की पुष्टि की है जिसमें एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »