26 Apr 2024, 03:20:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी अरब में महिला अधिकार कार्यकर्ता लुजैन अल हथलौल जेल से रिहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2021 11:36AM | Updated Date: Feb 11 2021 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। सऊदी अरब ने सऊदी महिला अधिकार कार्यकर्ता लुजैन अल-हथलौल को जेल से रिहा कर दिया है। हैथलौल के परिजनों ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी है। 31 वर्षीय हैथलौल की देश में महिलाओं को वाहन चलाने के अनुमति दिए जाने के नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थीं। वर्ष 2018 में अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया था। कुछ सप्ताह पहले उन पर से प्रतिबंध हटा लिए गए थे। दिसंबर में अदालत ने उन्हें राजनीतिक व्यवस्था को बदलने और देश में सार्वजनिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के एक मामले में दोषी पाया था। उन्हें अधिकतम छह वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी।  हालांकि बाद में अदालत ने उसकी सजा दो वर्ष 10 कम दी थी। हालांकि बयान में उसके परिवार ने चेतावनी दी कि सुश्री हैथलौल ‘अभी तक पूरी तरह आजाद नहीं है’ और उन्हें परिवीक्षा के दौरान कई प्रतिबंधों का सामना करना होगा, जिसमें पांच वर्ष का यात्रा प्रतिबंध भी शामिल है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »