29 Mar 2024, 18:04:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से तीन कोरोना मरीजों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2021 12:20AM | Updated Date: Feb 11 2021 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में मॉस्को के ओडिन्टसोव स्थित एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोना से संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गयी। रूसी आपात मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओडिन्टसोव शहर के निकोल्स्कया अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति अवरुद्ध हो जाने से यहां भर्ती तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गयी। रूस के एक हेल्थ वॉचडाग ने कहा है कि ओडिन्टसोव अस्पताल में हुई इस घटना की जांच की जाएगी। दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन ने पुष्टि की है कि ऑक्सीजन आपूर्ति 12 मिनट के लिए बाधित हुई लेकिन इसकी वजह से मरीजों की मौत होने का खंडन भी किया और कहा कि कोरोना मरीजों की मौत उनकी हालत बिगड़ने के बाद हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »