25 Apr 2024, 17:33:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप के खिलाफ महाभियोग ट्रायल संवैधानिक: सीनेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2021 12:55PM | Updated Date: Feb 10 2021 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका सीनेट ने कहा है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का ट्रायल पूरी तरह से संवैधानिक है। सीनेट ने मंगलवार को 56-44 मतों के पक्ष से ट्रंप के खिलाफ महाभियोग जांच के मतदान में वोट किये और अब बुधवार दोपहर में महाभियोग को लेकर फिर से चर्चा की जायेगी। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति के वकीलों ने हालांकि सीनेटरों से महाभियोग को असंवैधानिक और स्पष्ट रूप से गलत आरोप बताते हुए खारिज करने का आग्रह किया था लेकिन सीनेटरों ने उनकी इस अपील को दरकिनार करते हुए महाभियोग को संवैधानिक बताया।
 
वकीलों ने कहा था कि ट्रंप का छह जनवरी को कैपिटल हिल में हुई हिंसा से कोई लेना देना नहीं था। गौरतलब है कि ट्रंप के समर्थकों ने छह जनवरी को वाशिंगटन में कांग्रेस बिल्डिंग कैपिटल हिल पर हमला कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। यह हिंसक घटना उनके  द्वारा व्हाइट हाउस के पास हजारों समर्थकों को संबोधित किये जाने के बाद हुई थी। प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गयी थी जबकि पुलिस ने इस सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। ट्रंप पर कैपिटल हिल में हुई हिंसा को उकसाने का आरोप है जिसकी वजह से उनके खिलाफ महाभियोग लाने की बात की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »