28 Mar 2024, 22:14:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महाभियोग: ट्रम्प बचाव पक्ष के वकील से नाखुश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2021 12:53PM | Updated Date: Feb 10 2021 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने महाभियोग पर सुनवाई के पहले दिन बचाव पक्ष के वकील की ओर से दी गयी दलील पर अप्रसन्नता जतायी है। सीएनएन ने इस मामले से परिचित दो लोगों के हवाले से बताया कि ट्रम्प अपने वकील ब्रूस कैंटर की शुरुआती दलील से इतने निराश थे कि वह लगभग चिल्ला रहे थे। बिल कैसिडी, जॉन कॉर्निन और टेड क्रूज जैसे रिपब्लिकन सांसद पहले ही सार्वजनिक रूप से ट्रम्प की कानूनी टीम की इस बात के लिए आलोचना कर चुके हैं कि वह सुनवाई के दौरान इस पर ठोस दलील नहीं रख पायी कि एक पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई संवैधानिक है या नहीं। ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई को संवैधानिक घोषित करने के लिए सीनेट में मंगलवार को मतदान हुआ जिसमें इसके पक्ष में 56 और विपक्ष में 44 मत डाले गये।  छह रिपब्लिकन सांसदों ने मतदान में डेमोक्रेटिक पार्टी का साथ दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »