29 Mar 2024, 01:17:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विश्व में कोरोना से 10.64 करोड़ से अधिक संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2021 3:26PM | Updated Date: Feb 9 2021 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और अभी तक 10.64 करोड़ से अधिक लोग इससे प्रभावित हो चुके है और 23.25 लाख से अधिक की मौत हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 64 लाख 75 हजार 358 हो गई है तथा 23 लाख 25 हजार 383 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
 
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.70 करोड़ से अधिक हो गयी है, जबकि करीब 464,941 लाख मरीजों की मौत चुकी है। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ आठ लाख 47 हजार से अधिक हो गया है। इसी दौरान 14,016 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 48 हजार 521 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 4,984 घटकर 1,43,625 रह गये। इस अवधि में 78 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 158 हो गया।
 
ब्राजील में कोरोना वायरस से 95.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 231,534 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39.71 लाख से ज्यादा हो गयी है और 113,014 लोगों की मौत हुई है। रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 39.39 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 75,828 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 34 लाख के पार पहुंच गयी है और 79,571 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 29.89 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 62,295 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या करीब 26.44 लाख पार हो गयी है और 91,580 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 25.39 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,900 लोग काल के गाल में समा गए हैं। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 22.96 लाख के ज्यादा हो गयी है तथा 62,194 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 21.61 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 56,290 लोगों ने जान गंवाई है।
 
अर्जेंटीना में कोविड-19 से 19.85 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 49,398 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 19.36 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 166,731 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 15.52 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तथा 39,132 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14.77 लाख के पार पहुंच गयी और 46,473 लोग काल के गाल में समा गए हैं। ईरान में इस महामारी से अब तक 14.73 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,536 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 12.93 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 25,011 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 11.86 लाख के पार हो गयी है और 42,308 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
इंडोनेशिया में कोरोना से 11.66 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 31,763 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से 10.45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,497 लोगों की मौत हुई है। नीदरलैंड में कोरोना प्रभावितों की संख्या 10.21 लाख से अधिक हो गयी है तथा 14,543 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 8.12 लाख के पार पहुंच गयी है और 20,830 लोगों की मौत हुई है। पुर्तगाल में इस महामारी से 7.67 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 14,354 लोगों की जान जा चुकी है।
 
चिली में कोविड-19 से 7.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19,056 लोगों ने जान गंवाई है। रोमानिया में कोरोना से 7.46 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 18,961 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में संक्रमितों की संख्या 7.26 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 21,423 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में संक्रमितों की संख्या 6.96 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि मृतकों की संख्या 5,171 हो गयी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.30 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 13,126 तक पहुंच गया है।
 
स्वीडन में इस महामारी से 5.88 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 12,115 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 5.56 लाख के पार पहुंच गयी है तथा 12,066 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में 5.38 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये हैं तथा 11,231 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
बंगलादेश में भी मरीजों की संख्या 5.38 लाख के पार पहुंच गयी हैं जबकि 8,221 लोगों की मौत हो चुकी हैं। स्विट्जÞरलैंड में इस महामारी से 5.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 9,651 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से 4.75 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 8,408 लोगों की जान जा चुकी है। आॅस्ट्रिया में कोरोना से 4.24 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 8,032 लोगों की मौत हुई हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 4.09 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 4,139 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 15,013, बोलीविया में 10,864, मिस्र में 9,699, जापान में 6,509, ग्वाटेमाला में 5,922 ,पानामा में 5,506 तथा चीन में 4,822 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »