20 Apr 2024, 11:37:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन समेत स्कॉटलैंड और वेल्स में भारी हिमपात की चेतावनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2021 1:02PM | Updated Date: Feb 8 2021 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन समेत स्कॉटलैंड और वेल्स में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी हिमपात की चेतावनी जारी की गई है। बीबीसी के रिपोर्ट के अनुसार प्रशासन द्वारा चेतावनी में यातायात और खड़े हुए वाहन समेत कई क्षेत्रों में सोमवार तक बिजली के बाधित होने की चेतावनी जारी की गई है। ब्रिटेन के पश्चिमी और मध्य भाग के साथ लगने वाले इलाकों में हालांकि लगातार बर्फबारी जारी है और इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ब्रिटेन के राष्ट्रीय मौसम मौसम विभाग ने देश की राजधानी लंदन में भी कई जगहों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है तथा अगले इस सप्ताह के दौरान ठंडी और तेज हवाएं के भी चलने की आशंका व्यक्त की है। विभाग के मुताबिक लंदन में सर्द हवाओं के बीच हल्की बर्फबारी के साथ शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »