29 Mar 2024, 19:55:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान ने की स्पूतनिक-वी वैक्सीन लगाने की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2021 12:03AM | Updated Date: Feb 7 2021 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान इस सप्ताह से चिकित्साकर्मियों को स्पूतनिक-वी के टीका लगाने की शुरूआत करेगा। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। रूहानी ने कोविड-19 संकट की बैठक के दौरान कहा, ‘‘संयोगवश देश में वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गयी है। टीककारण इस सप्ताह से शुरू किया जाएगा।’’ 

रूहानी ने कहा कि चिकित्स कर्मियों, वरिष्ठ नागरिकों ओर जिन लोगों की हालत ज्यादा खराब है उन्हें पहले टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि मार्च के अंत में टीककरण अभियान पूरे जोरों पर होगा। देश में गुरुवार को कोरोना वायरस के खिलाफ रूस की निर्मित वैक्सीन स्पुतनिक-वी टीके की पहली खेप पहुंची। ईरान कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए इस वैक्सीन का उपयोग शुरू करेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »