16 Apr 2024, 17:53:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ड्यूटी के दौरान सभी सैन्य तथा नागरिक कर्मचारियों को मास्क पहनने का आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2021 12:31PM | Updated Date: Feb 5 2021 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सैन्य तथा सशस्त्र बलों में कार्यरत नागरिक कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान मास्क पहनने का आदेश दिया है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गुरुवार को दी। रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘आज, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जो सैन्य प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले सभी व्यक्तियों तथा विभाग की ओर से घर के अलावा किसी भी स्थान पर आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क पहनने के लिए निर्देशित करता है।’’ रक्षा विभाग ने बताया कि नया निर्देश रोग नियंत्रण एवं रोकथाम (सीडीसी) दिशानिर्देशों के अनुसार है। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘व्यक्तियों को सैन्य प्रतिष्ठानों पर लगातार मास्क पहनना चाहिए, सिवाय इसके कि जब कार्यालय में अकेला हो या  सीडीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार खा और पीते रहा हो।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »