29 Mar 2024, 20:34:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया के वनों में आग लगने से 30 घर जलकर राख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2021 4:41PM | Updated Date: Feb 2 2021 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केनबर्रा। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पर्थ हिल्स के जंगलों में लगी आग से कम से कम 30 घर पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सिटी ऑफ स्वान के मेयर केविन बेली ने एबीसी ब्रॉडकास्टर को यह जानकारी दी। श्री बेली के अनुसार सात हजार हेक्टेयर से भी अधिक इलाका जलकर खाक हो गया है और हजारों लोग अपने घरों को छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। केविन बेली के मेयर ने कहा, ‘‘आग से यह कुछ महत्वपूर्ण संपत्ति का नुकसान पहुंचा है, हम केवल आंकड़ों की पुष्टि को इतंजार कर रहे हैं लेकिन कम से कम 30 से अधिक घरों को आग की लपटों से घिरा हुआ देखा गया है। ब्रॉडकास्टर के अनुसार बेकाबू जंगल की आग से और अधिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचने का अनुमान है। आग लगने के कारणों को अभी तक पता नहीं चल पाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »