20 Apr 2024, 12:33:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश ने म्यांमार से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बनाए रखने की जताई उम्मीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2021 12:39AM | Updated Date: Feb 2 2021 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। बंगलादेश के विदेश मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि पड़ोसी देश म्यांमार सैन्य तख्तापलट के बाद देश में घोषित आपातकाल के बीच आंतरिक समस्याओं को हल करने के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक साधनों का सहारा लेगा।

मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा, ' हमें उम्मीद है कि म्यांमार में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संवैधानिक व्यवस्था को बरकरार रखा जाएगा। एक तत्काल और मैत्रीपूर्ण पड़ोसी के रूप में हम म्यांमार में शांति और स्थिरता देखना चाहते हैं। ' उल्लेखनीय है कि म्यांमार में सोमवार को बड़ा तख्तापलट हो गया। म्यांमार की सेना ने देश की सर्वोच्च नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन मिंट समेत कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »