24 Apr 2024, 15:45:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नावालनी समर्थकों की गिरफ्तारी पर रोक लगे : अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2021 12:14AM | Updated Date: Feb 1 2021 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस स्थित अमेरिकी दूतावास ने विपक्ष के नेता एनेक्सी नावालनी के समर्थन में अनाधिकृत विरोध प्रदर्शनों के दौरान उनके समर्थकों की गिरफ्तारी पर चिंता जताते हुए रूस से अपनी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार प्रतिबद्धताओं का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। इस सप्ताह की शुरुआत में रूसी विदेश मंत्रालय ने एलेक्सी नावालनी और अनधिकृत रैलियों के आसपास की स्थिति पर पश्चिमी बयानों पर टिप्पणी करते हुए पश्चिमी सहयोगियों को अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने, अपनी समस्याओं को हल करने पर ध्यान केंद्रित करने और रूस के साथ सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया था। 

दूतावास की प्रवक्ता रेबेका रॉस ने ट्विटर पर कहा,‘‘नावालनी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन के दौरान रूसी अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को हिरासत में लिया और मॉस्को सिटी सेंटर को बंद कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आज रूस में सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किये जाने की रिपोर्ट है। रुस को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार प्रतिबद्धताओं का सम्मान करना चाहिए।’’ 

राजनयिक ने पत्रकारों के विरोध प्रदर्शनों पर स्पष्ट रूप से रिपोर्टिंग करते हुए हिरासत में लिये जाने संबंधी रिपोर्टां पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रूस से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और प्रेस की आजादी का सम्मान करने का आग्रह किया है। 

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों के खिलाफ हिंसा की निंदा की और नावालनी समेत हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा करने को कहा है। उन्होंने कहा,‘‘अमेरिका लगातार दूसरे सप्ताह रूसी अधिकारियों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों के खिलाफ कठोर रणनीति के लगातार उपयोग की निंदा करता है। हम रूस से नावालनी समेत मानवाधिकारों का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों की रिहाई की मांग करते हैं।’’ 

गौरतलब है कि गत 17 जनवरी को जर्मनी से लौटने के तुरंत बाद एलेक्सी नावालनी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें गबन के एक आरोप में दोषी ठहराया गया था। मॉस्को की एक अदालत दो फरवरी को नावालनी के ऊपर लगे धोखाधड़ी के मामले में सजा देने पर विचार करेगी। नावालनी की गिरफ्तारी के विरोध में सेंट पीटर्सबर्ग समेत कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किये गये थे। आज मॉस्को में नावालनी के समर्थकों एवं मीडियाकर्मियों समेत करीब 2000 लोगों ने मास्को में अनाधिकृत विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल नावालनी की पत्नी युलिया नावालन्या समेत 120 लोगों को पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया। नावालनी की रिहाई की मांग को लेकर रविवार को रूस के अन्य शहरों में भी विरोध प्रदर्शन किये गये। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »