19 Apr 2024, 18:12:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान ने अफगान शांति प्रक्रिया पर की चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2021 12:02AM | Updated Date: Jan 30 2021 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। तालिबान के राजनीतिक प्रमुख शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजाई ने कहा है कि वर्तमान में मॉस्को का दौरा कर रहे उनके प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में अमेरिका के साथ वार्ता और अफगान शांति प्रक्रिया पर चर्चा की है। 

स्टानिकजाई ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम अफगानिस्तान से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए यहां आए हैं, जिनमें अमेरिकी और काबुल प्रशासन के साथ हमारी बातचीत, मौजूदा समय में जारी शांति प्रक्रिया और अन्य विभिन्न मुद्दे शामिल हैं। 

कल हमने विदेश मंत्रालय में अफगानिस्तान के रूसी राष्ट्रपति प्रतिनिधि जमीर काबुलोव के साथ एक बैठक की जो सकारात्मक रही। इस दौरान हमने अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया के बारे में सामान्य लक्ष्यों और आम विचारों को साझा किया। काबुलोव के साथ एक नई इस्लामिक सरकार का गठन के बारे में भी बातचीत हुई जो अफगानिस्तान के अधिकतर लोगों को स्वीकार होगी।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »