29 Mar 2024, 18:40:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

द.अफ्रीका को भारत से वैक्सीन की फरवरी में मिलेगी पहली खेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2021 5:09PM | Updated Date: Jan 28 2021 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका को भारत में विकसित  कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड की पहली खेप आगामी एक फरवरी को मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखिजे ने यहां एक वेबिनार में यह घोषणा की। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता पोपो माजा ने कहा, ‘‘ हां, भारत से वैक्सीन की  पहली खेप रविवार को रवाना की जायेगी और सोमवार को दक्षिण अफ्रीका पहुंच  जायेगी।’’ उन्होंने बताया कि देश की 67 फीसदी आबादी का टीकाकरण की योजना है  तथा इसे चरणों में पूरा किया जायेगा। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमण के अब तक 10.4 लाख से अधिक मामले  सामने आये हैं जिनमें 10.2 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 42,500 लोगों  की जान जा चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »