25 Apr 2024, 18:33:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सेना ने 30 तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2021 12:18AM | Updated Date: Jan 18 2021 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के कंधार प्रात में सशस्त्र बलों ने अभियान में 30 तालिबानी आतंकवादियों को मारकर सैन्य अड्डों पर हमले की योजना को विफल कर दिया। 

रक्षा मंत्रालय ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘कंधार प्रांत के शाहवली कोट और झेराई जिले में सशस्त्र बलों की कार्रवाई में 30 तालिबानी आतंकवादी मारे गये और चार अन्य घायल हो गये। इसके अलावा उनके तीन ठिकाने नष्ट कर दिये गये जहां भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद रखे हुए थे।’’ 

तालिबान द्वारा कंधार में सैन्य अड्डे पर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा करने के एक दिन बाद यह कार्रवाई की गयी है। तालिबान और अफगानिस्तान सरकार के बीच कतर में जारी शांति वार्ता के बावजूद कंधार में हाल के महीनों में सरकारी बलों और तालिबान के बीच हिंसा में बड़ी वृद्धि देखी गयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »