20 Apr 2024, 11:37:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना के 24,092 नए मामलों की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2021 4:29PM | Updated Date: Jan 17 2021 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को । रूस में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 24,092 नए मामलों की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 3,544,623 तक पहुंच गया है। शनिवार को यहां के कोरोनावायरस रिस्पॉन्स सेंटर ने इसकी जानकारी दी है। सेंटर के दिए एक बयान के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस दौरान यहां 590 मरीजों की जानें गई हैं, जिसके साथ ही मरने वालों की संख्या 65,085 हो गई है। बयान के मुताबिक, अब तक 2,936,991 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जिनमें से 27,311 रिकवरी बीते दिनों हुई है। रूस के मॉस्को पर कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा है। यहां नए मामलों की संख्या 4,674 है, जिसके साथ यहां संक्रमितों की संख्या 887,636 हो गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »