19 Apr 2024, 09:23:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान की कैद से 13 नागरिक और एक पुलिसकर्मी मुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2021 3:42PM | Updated Date: Jan 14 2021 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में अफगान सेना के कमांडो ने अभियान चलाकर तालिबान की कैद से 13 नागरिकों और एक पुलिसकर्मी को छुड़ा लिया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा,‘‘ कल रात हेलमंद प्रांत के वाशिर जिले में सेना के कमांडो ने अभियान चलाकर 13 नागरिकों और एक पुलिस अधिकारी को तालिबान की कैद से छुड़ा लिया। इसके अलावा तालिबान के कई वाहनों को भी जब्त किया गया।’’ मंत्रालय ने बताया कि अफगान नेशनल आर्मी (एएनए) ने उत्तरी प्रांत फारयाब में नागरिकों के बीच कार बम विस्फोट करने की योजना बना रहे सात तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया। मंत्रालय ने बताया कि एएनए ने बुधवार को फारयाब प्रांत के कैसर जिले में एक कार बम हमले को विफल कर दिया। इस दौरान घटना को अंजाम देने से पहले सेना की कार्रवाई में विस्फोटकों से भरी कार में बैठे सात आत्मघाती हमलावर मारे गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »