24 Apr 2024, 08:45:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में चीन के झिंजियांग से कपास-टमाटर उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2021 12:06PM | Updated Date: Jan 14 2021 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने चीन के झिंजियांग प्रांत से सभी तरह के कपास और टमाटर उत्पादों के आयातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग के मुताबिक चीन के झिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में उत्पादित कपास और टमाटर उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और यह सभी बंदरगाहों पर 13 जनवरी से प्रभावी हो गया है। सीबीपी ने बताया कि झिंजियांग में उत्पादित सामानों में कपड़ा, वस्त्र, टमाटर के बीज, डिब्बाबंद टमाटर, टमाटर सॉस तथा कपास और टमाटर से बनी अन्य सामग्रियां शामिल हैं , जिनके आयात को प्रतिबंधित किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »