29 Mar 2024, 20:09:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस : इमारत में आग लगने से 8 लोगों की मौत, 90 लोगों को बचाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2021 12:22PM | Updated Date: Jan 12 2021 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के चौथे सबसे बड़े शहर येकातेरिनबर्ग के उरल्स में एक आवासीय इमारत में आग लगाने से एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। क्षेत्रीय आपदा सेवा के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रस्सेवनाया स्ट्रीट पर एक आवासीय अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर आग लग गई । दमकलकर्मियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर घने धुएं के बीच से लोगों को बाहर निकालने के साथ ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। कुल 90 लोगों को इमारत से निकाल लिया गया है। प्रवक्ता के मुताबिक घटना में आठ लोगों की मौत हुई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »