29 Mar 2024, 01:26:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डेमोक्रेट्स ने ट्रंप को हटाने के अभियान को किया तेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2021 12:21AM | Updated Date: Jan 12 2021 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसद भवन कैपिटल बिल्डिंग पर दंगा भड़काने के आरोप में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग चलाने की प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास तेज कर दिया है। संसद की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने अपनी पार्टी के सहयोगियों को उनका तत्काल ध्यान आकर्षित करते हुए पत्र लिखा है जबकि बहुमत पक्ष  के नेता होयर सर्वसम्मति से रस्किन प्रस्ताव को लाने के लिए अनुरोध करेंगे।

इस प्रस्ताव में उप राष्ट्रपति माइक पेंस को अपने कर्तव्यों के निष्पादन में  राष्ट्रपति को असफल घोषित करने के लिए 25वें संशोधन को सक्रिय करने के लिए मंत्रिमंडल की बैठक बुलाने और एकजुट करने का आव्‍हान किया गया है। इसके बाद उपराष्ट्रपति तुरंत कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में शक्तियों का प्रयोग करेंगे।

पेलोसी ने अपने पत्र में कहा,‘‘हमारे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा में, हम तत्परता के साथ काम करेंगे, क्योंकि यह राष्ट्रपति दोनों के लिए एक आसन्न खतरे का प्रतिनिधित्व करते हैं। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं,  राष्ट्रपति की ओर से हमारे लोकतंत्र पर हमले का आतंक तेज होता जा रहा है  जिसे देखते हुए  कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता है।’’ 

पेलोसी ने एक पत्रिका को दिए गए एक साक्षात्कार में, कि कार्यकारी शाखा को कौन चला रहा है, के जवाब में कहा, जो व्यक्ति हमारी सरकार की कार्यकारी शाखा चला रहा है वह अमेरिका के विक्षिप्त और खतरनाक राष्ट्रपति है और केवल कुछ दिनों तक हम उनसे अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं। गौरतलब है कि डेमोक्रेट पार्टी लगातार ट्रंप पर यूएस कैपिटल में एक रैली के बाद दंगों को भड़काने का आरोप लगा रही हैं जिसमें निवर्तमान रिपब्लिकन राष्ट्रपति  पर वोटों की धोखाधड़ी के आरोपों को दोहराया था। हाल ही में भड़के इन दंगे  में पांच लोगों की मौत हो गई, जिसमें कैपिटल पुलिस का एक अधिकारी भी शामिल था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »