25 Apr 2024, 03:49:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी - तीन की मौत, चार घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2021 12:22PM | Updated Date: Jan 11 2021 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिकागो। अमेरिका के शिकागो में एक व्यक्ति ने गोलीबारी कर तीन लोगों की हत्या कर दी और चार लोगों को घायल कर दिया। शिकागो ट्रिब्युन ने इसकी जानकारी दी। शिकागो पुलिस अधीक्षक डेविड ब्राउन के अनुसार संदिग्ध की पहचान जैसन नाइटेंगल (32) के रुप में हुई है जो पुलिस के साथ भिड़ंत में मारा गया। इस भिड़ंत में हालांकि कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। गोलीबारी की घटना स्थानीय समयानुसार एक बजकर 50 मिनट पर हुई जब संदिग्ध ने गैरेज में घुस शिकागो विश्वविद्यालय के 30 वर्षीय छात्र को गोली मार दी। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। गोलीबारी करने का मकसद हालांकि स्पष्ट नहीं हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »