28 Mar 2024, 14:58:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान में कोरोना के परिवर्तित विषाणु के चार मामलों की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2021 6:44PM | Updated Date: Jan 10 2021 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के स्वास्थ्य मंत्री  सईद नामाकी ने देश में कोरोना विषाणु के परिवर्तित स्वरूप से चार लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की है। कोरोना के इस नए विषाणु का पता पिछले माह ब्रिटेन में लगा था और यह पहले के विषाणु की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक हैं। सरकारी वेबसाइट पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है‘ कल तक देश में चार नए मामलों का पता लगा है।’’ स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों में इस संक्रमण का पता चला है वे एक ही परिवार के हैं और यूरोप से लौटे थे। ईरान में पांच जनवरी को कोरोना के नए वेरिएंट का पता लगा था और वह संक्रमित व्यक्ति हाल ही में ब्रिटेन से लौटा था। ईरान में कोरोना विषाणु से अब तक 1,280,438 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 56,100  लोगों की मौत हो गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »