25 Apr 2024, 14:34:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में कोरोना से 3.72 लाख लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2021 12:35PM | Updated Date: Jan 10 2021 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से सबसे गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3.70 लाख के पार पहुंच गयी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियंिरग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,72,384 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या  2,21,29,231 हो गयी है। 
 
अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 39,471 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 19,854 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 29,627 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 30,313 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 22,804 लोगों की जान गई है। इसके अलावा इलिनॉयस में 19,210, मिशीगन में 14,145, मैसाचुसेट्स में 13,074 जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 17,626 लोगों की मौत हुई है।
 
अमेरिका के कैलिफोर्निया, कोलोराडो और फ्लोरिडा प्रांत में ब्रिटेन में हाल में पाए गए कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस का यह नया स्ट्रेन 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक है। गौरतलब है कि देश में फाइजर और मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर शुरू हो चुका है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »