29 Mar 2024, 02:32:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

परमाणु वैज्ञानिक की हत्या में शामिल होगों की पहचान कर ली गई है- शबनियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2021 5:56PM | Updated Date: Jan 7 2021 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के रक्षा मंत्रालय के उप समन्वयक, ब्रिगेडियर जनरल सईद शाबनियान ने कहा कि परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादे की हत्या में शामिल सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। तस्रीम समाचार एजेंसी ने बुधवार को श्री शबनियान के हवाले से बताया कि वैज्ञानिक की हत्या में शामिल सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। इससे पहले दिन में ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल आमिर हतामी ने कहा कि ईरान को शीर्ष वैज्ञानिक की हत्या में इजरायल के शामिल होने के पर्याप्त सबूत है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 27 नवंबर को तेहरान के पास परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजÞादे की हत्या कर दी गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »