29 Mar 2024, 07:59:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंग्लैंड में और सख्त होंगे नियम, ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन करेंगे घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2021 12:45AM | Updated Date: Jan 5 2021 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए इंगलैंड में वर्तमान प्रतिबंधों को और कड़ा किया जा सकता है क्योंकि देश कोरोना वायरस के नए प्रारूप से जूझ रहा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज ही टीवी पर इस बात की घोषणा करेंगे। माना जा रहा है कि यह सख्ती मार्च 2020 की तरह हो सकती है। लंदन में 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है। बता दें, 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट किसी भी ब्रिटिश पीएम का आधिकारिक निवास स्थान है।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि कड़े प्रतिबंधों की घोषणा होगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। वहीं 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट की तरफ से कहा गया है कि इस फैसले से राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा और लोगों के जीवन को बचाने में मदद मिलेगी।

दरअसल यह फैसला स्कॉटलैंड के उस घोषणा के बाद की गई है जिसमें कानूनी तौर पर मध्यरात्रि से कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इसके तहत स्कूलों को भी बंद करने का फैसला किया गया है। इस पर वोटिंग के लिए हाउस ऑफ कॉमन्स (ब्रिटेन की संसद का निचला सदन, जैसे भारत में लोकसभा है) के सदस्यों को बुलाया गया है।

प्रधानमंत्री जॉनसन इंगलैंड के लिए अलग प्लान तय करेंगे। ग्रेट ब्रिटेन के चारों देशों के पास यह अधिकार है कि वो कोरोना की रोकथाम के लिए अलग से नियम तय कर सकते हैं। स्कॉटलैंड के अलावा उत्तरी आयरलैंड और वेल्स ने भी प्रतिबंध लागू कर रखे हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को चेतावनी दी थी कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए वर्तमान प्रतिबंधों को और कड़ा किया जा सकता है। क्योंकि देश कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से जूझ रहा है। वायरस के नए प्रारूप के तेजी से फैलने के कारण शिक्षक संगठन कुछ हफ्ते के लिए देश भर में सभी स्कूलों को बंद करने की अपील कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »