23 Apr 2024, 14:21:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में हवाई हमले में 13 तालिबानियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2021 7:57PM | Updated Date: Jan 4 2021 7:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में हवाई हमले में 13 तालिबानी आतंकवादी मारे गए  हैं। प्रांतीय प्रेस कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि हमले में मारे गये आतंकवादियों में एक  तालिबानी नेता भी था, जिसे हाल ही में अफगान सरकार के साथ  अमेरिका-मध्यस्थता शांति समझौते के तहत छोड़ा गया था, जिसकी पुष्टि अफगान  राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय ने भी की है। उल्लेखनीय है कि फरवरी 2020 में तालिबान और  अफगान सरकार के बीच एक ऐतिहासिक समझौते पर सहमति हुई थी इसमें अमेरिका ने  कतर की राजधानी दोहा में शांति वार्ता के लिये मार्ग प्रशस्त किया था। इस  समझौते के तहत दोनों तरफ से कैदियों को रिहा किया गया था। अफगान सरकार ने 5000 तालिबानियों और कट्टरपंथी समूहों ने 1000 सरकारी  अधिकारियों को छोड़ा  था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »