19 Apr 2024, 06:08:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पहली बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने बताया अमीर बनने का रास्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2021 12:50AM | Updated Date: Jan 2 2021 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सबसे अमीर व्यक्ति-हम सभी इस दुनिया मैं अमीर बनने की ख्वाहिश लेकर आते हैं, सभी लगभग एक ही सपना देखते हैं की कैसे वो एक आलीशान बंगला खरीद सके और लग्जरी जीवन जीए। लेकिन सपने देखना एक बात और उन्हें पूरा करना बेहद मुश्किल कार्य है। ऐसे में हम कभी ये समझ नहीं पाते की आखिर अमीर बनने के लिए क्या करना सही है और क्या गलत। लेकिन आज हम आपके सामने एक ऐसी शख्सियत लाए हैं जो खुद तो विश्व का सबसे अमीर इंसान है ही साथ ही वह दूसरो को कैसे अमीर बने की नसीहत भी देता है।

अब तक विश्व में सबसे लम्बे समय तक सबसे अमीर इंसान रहा है। उनका नाम है बिल गेट्स, सन 1975 में अपने एक साथी पाल एलन के साथ विश्व की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को खड़ा किया था। बिल गेट्स को कंप्यूटर की नीव या यू कह लीजिए की क्रांति श्रेणी के उद्यमी माना जाता है।

बिल गेट्स ३२ वर्ष से भी कम उम्र में विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे। यहाँ तक की वह फ़ॉर्ब्स की सूची में कई वर्षो तक पहले स्थान पर बने रहे। 1987 में अरबपति बनने के बाद बिल गेट्स को पीछे छोड़ पाना किसी भी बिजनेसमैन के लिए नामुमकिन था। २००७ में बिल गेट्स ने दुनिया में सबसे बड़ी रकम दान कि, यह राशि थी ४० अरब डॉलर यानी लगभग 1760 अरब रुपए थी। बेल गेट्स 75 वर्ष की उम्र में भी अपनी कंपनी खुद संभाल रहे हैं। बता दे की साल २०१० में बिल गेट्स की कंपनी ने ६३ बिलियन डॉलर का कारोबार किया था जिसमें उन्हें १९ अरब डॉलर का मुनाफा हुआ था।

तो आइए जरा सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स के प्रभावपूर्ण नियमों पर एक नजर डालें जिनके जरिए वह बताते हैं अपने इतना कामयाब और अमीर होने का राज –

1. सफलता की खुशी मनाना अच्छा है पर उससे ज्यादा जरूरी है अपनी असफलता से सीख लेना।

2. ‘अगर मैं पहले से कोई अंतिम लक्ष्य बना के चलता तो क्या आपको नहीं लगता है कि मैं उसे सालों पहले पूरा कर चुका होता’

3. चाहे तो वो गूगल हो या एपल या फ्री सोफ्टवेयर, हमारे कुछ शानदार प्रतिस्पर्धी हैं, जो हमे हमेशा चौकन्ना रखते हैं।

4. बडी जीत के लिए आपको कभी-कभी बड़े जोखिम उठाने पडते हैं।

5. हमे ऐसे लोगों की जरूरत है, जो हमारी बुराइयां बता सके जिससे हम सुधर सके।

6. मैं पढाई में कभी टॉपर नहीं रहा लेकिन मेरी कंपनी में आज टॉपर मेरे एम्पलॉइ हैं।

7. सफलता एक घटिया शिक्षक है, यह लोगो में यह सोच विकसित कर देता है कि वो असफल नहीं हो सकते।

सबसे अमीर व्यक्ति की राय – इन सभी नियमों को अपने जीवन और भविष्य पर लागू कर-कर आप भी एक दिन उस मुकाम तक पहुंच सकते हैं जहा आप खुद को हमेशा से देखना चाहते थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »