26 Apr 2024, 01:16:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन ने सिनोफर्म वैक्सीन के इस्तेमाल को दी मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2020 2:52PM | Updated Date: Dec 31 2020 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के नेशनल मेडिकल प्रोडक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने सिनोफर्म वैक्सीन के लिए गुरुवार को मंजूरी दे दी। चाइना सेंट्रल टेलीविजन ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। सिनोफर्म  की सहायक बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयलोजिकल प्रोडक्ट्स ने बुधवार को कहा था  कि सिनोफर्म की कोविड-19 निरोधक वैक्सीन 79 प्रतिशत असरदायक होगी। बहरीन  और संयुक्त अरब अमीरात में इसे पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैज्ञानिक वैक्सीन के प्रभाव का लगातार अध्ययन करेंगे। सिनोफर्म के मुताबिक करीब 10 लाख लोगों को पहले ही इस वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है , जिनमें 60 हजार लोग चीन से बाहर के हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »