28 Mar 2024, 16:56:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मलाइका अरोड़ा ने फिर दिखाया अपना हॉट रूप, बिकिनी में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2020 2:17PM | Updated Date: Dec 30 2020 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ क्रिसमस और न्यू ईयर वैकेशन एंजॉय करने निकल पड़े हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा लड़क और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ गोवा में छुट्टियां मना रही हैं, जहां अब करण जौहर ने उन्हें ज्वाइन किया है। मलाइका ने अपनी नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें वो ग्रीन और ब्लैक रंग की चितकबरी मोनोकिनी में स्विमिंग पूल के किनारे बैठी हुई हैं। मलाइका ने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है। इसके साथ उन्होंने लिखा- घर से दूर घर। मलाइका की यह तस्वीर एक हॉलीडे रिसॉर्ट की है। इस तस्वीर पर मलाइका के गर्ल गैंग की मेंबरों महीप कपूर, सीमा ख़ान और भावना पांडेय ने भी कमेंट करके प्यार लुटाया है।
 
मलाइका और अमृता को अब करण जौहर ने ज्वाइन किया है। मलाइका ने इंस्टा स्टोरी में करण और अमृता के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें करण एकदम छुट्टी वाले मूड में दिख रहे हैं। मलाइका अपनी बहन और अर्जुन के साथ गोवा में हैं तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण छुट्टियां मनाने जयपुर गये हुए हैं। जयपुर एयरपोर्ट से उनकी तस्वीरें आयी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »