25 Apr 2024, 22:05:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

परमाणु वैज्ञानिक की हत्या में इजरायल में बने हथियार का इस्तेमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2020 12:10AM | Updated Date: Dec 1 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार इजराइल में बना हुआ था। प्रेस टीवी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी गई। सूत्रों ने मीडिया को बताया कि घटनास्थल से मिले हथियार पर इजरायल का लोगो छपा है और इजरायल भाषा में लिखा हुआ है। एजेंसी के अनुसार रक्षा मंत्रालय को अपराधियों की पहचान के बारे में नई जानकारी  प्राप्त हुई है और जल्द ही इस जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा। फखरीजादेह मंत्रालय के नवाचार केन्द्र के प्रमुख थे। गत शुक्रवार को उत्तरी ईरान के अब्सरद शहर में हमलावारों ने उनकी हत्या कर दी थी।
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिक की उनकी बख्तरबंद कार से बाहर निकलने के बाद रिमोट कंट्रोल मशीन गन से गोलियां चलाकर हत्या कर दी गयी थी। यह घटना एक अन्य ईरानी परमाणु भौतिक विज्ञानी माजिद शाहरियारी की दसवीं पुण्यतिथि से दो दिन पहले हुई थी। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जारिफ ने आरोप लगाया कि वैज्ञानिक की हत्या में इजरायल का हाथ है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस कृत्य की निंदा करने का आह्वन किया। शनिवार को राष्ट्रपति हसन रुहानी ने कहा कि इस अपराध का माकूल जवाब दिया जाएगा। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि वह फखरीजादेह की हत्या में इजरायल का हाथ होने के संबंध में ईरान के बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »