26 Apr 2024, 03:15:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका में कोरोना के मद्देनजर जेल से रिहा होंगे 606 कैदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 2:14PM | Updated Date: Nov 30 2020 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका में कोरोना महामारी के मद्देजर जेलों में भीड़ को कम करने के लिए मामूली अपराधों में दोषी ठहराये गये 606 कैदियों को माफी दी जाएगी। स्थनीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। जेल आयुक्त जनरल तुषारा उपुलदेनिया ने बताया कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के कैदी, जिन अपराधियों ने मामूली अपराधों के लिए अपनी सजा के आधे हिस्से को पूरा कर लिये हैं और जिन दोषियों के उम्रकैद की सजा 25 साल से अधिक हो चुकी है, वे सभी सामान्य माफी के पात्र हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों को मामूली अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया है और जुर्माना नहीं भरने के कारण जेल में बंद किया गया है, उन सभी को रिहा किया जाएगा।’’ वहीं जेल सुधार एवं कैदी पुनर्वास राज्य मंत्री सुदर्शनी फर्नांडोपुल्ले ने कहा कि ड्रग्स तस्करी, दुष्कर्म तथा बाल शोषण जैसे गंभीर अपराधों में दोषी ठहराये गये कैदियों को रिहा नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में अब तक 1,000 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »