29 Mar 2024, 01:28:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना से 14.59 लाख ज्यादा की मौत, संक्रमितों की संख्‍या...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 1:36PM | Updated Date: Nov 30 2020 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनियाभर में होने वाली मौतों की संख्या 14,59 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 6.27 करोड़ से अधिक लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 6,27, 39,306 लोग संक्रमित हुए हैं और 14,59,317 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक करीब 1.34 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं और 2,66,873 मरीजों की मौत हुई है।

भारत में पिछले 24 घंटों में 38,772 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 94.31 लाख के पार पहुंच गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 88.47 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 443  और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,139 हो गया है। देश में वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.46 लाख है। ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या करीब 63.15 लाख हो गयी है जबकि 1,72,833 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

फ्रांस में 22.70 लाख से लोग प्रभावित हैं और 52,410 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या करीब 22.50 लाख हो गई है और अब तक 39,127 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 16.28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 44,668 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अब तक 16.21 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,342 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में  15.85 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 54,904 लोगों की मौत हुई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 14.19 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 38,473  लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 13.08 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,584 लोगों ने जान गंवाई है।

मेक्सिको में कोरोना से अब तक 11.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,05,655 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 10.55 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं तथा 16,306 लोगों की मौत हुई है। पोलैंड में संक्रमण के 9.85 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 17,029 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.62 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 35,923 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 9.48 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,874 लोगों की मौत हो गई है।

दक्षिण अफ्रीका में करीब  7.88 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21,477 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 7.42 लाख से अधिक हो गई है तथा 12,613 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 6.06 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 13,558 लोगों की मौत हुई है। बेल्जियम में कोरोना से 5.76 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16,547 लोगों की मौत हो चुकी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.50 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,224 तक पहुंच गया है। चिली में कोरोना से 5.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,356 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 5.34 लाख से अधिक हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 16,815 तक पहुंच गया है।

नीदरलैंड में कोरोना से 5.27 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,426 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या करीब 5.20 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 8,138 तक पहुंच गया है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 4.71 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 11,193 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.62 लाख से अधिक हो गई है और 6,609 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.30 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,373 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,025 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा ने कोरोना के मामले में सऊदी अरब  को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या करीब 3.73 लाख हो गई जबकि अब तक 12,046 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.57 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि  5,884 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

मोरक्को में इस महामारी से अब तक लगभग 3.54 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 5,789 लोगों की जान जा चुकी है। इजरायल में इस महामारी से अब तक 3.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 2,864 लोगों की जान जा चुकी है। स्विटजरलैंड में इस महामारी से अब तक 3.18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 4,650 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,423, बोलीविया में 8,952, मिस्र में 6,636, स्वीडन में 6,681, चीन में 4,743, ग्वाटेमाला में 4,166, पनामा में 3,060 और होंडुरास में 2,909 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »