24 Apr 2024, 09:43:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में कोविड-19 से 2.66 लाख से अधिक लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 12:36PM | Updated Date: Nov 30 2020 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 2.66 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 1.33 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।  अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,66,831 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या  1,33,73,673 हो गयी है।  

अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 34,561 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 16,978 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 19,151 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 21,836 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 18,500 लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स में 10,722 जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 10,297 लोगों की मौत हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »