25 Apr 2024, 07:05:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान में परमाणु गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला विधेयक पारित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 12:17AM | Updated Date: Nov 30 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान की संसद ने ‘प्रतिबंध हटाने के  रणनीतिक उपाय’ के तहत देश में परमाणु गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले विधेयक को पारित कर दिया है। तस्रीम समाचार एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी है। ईरान की समाचार एजेंसी के अनुसार सांसदों ने विधेयक को ‘दोहरे तात्कालिक स्तर’ का दर्जा दिया और रविवार को शुरु हुए सत्र में विधेयक के पक्ष में 232 तथा विरोध में 14 मत पड़े। रिपोर्ट के अनुसार विधेयक में यूरेनियम संवर्धन स्तर को 20 प्रतिशत या उससे अधिक करने की बात कही गई है जो हथियार बनाने के लिए उपयुक्त माना जाता है।
 
फिलहाल ईरान चार प्रतिशत से अधिक यूरेनियम समृद्ध कर रहा है। इसके अलावा विधेयक में अराक परमाणु रिएक्टर को फिर से शुरू करना शामिल है, जिसे रेडियोआइसोटोप के उत्पादन के लिए फिर से डिजाइन किया जाना है और दूसरे रिएक्टर का निर्माण करना शामिल है। इस विधेयक का एक अन्य प्रावधान ईरान को  अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ सुरक्षा उपायों के लिए अतिरिक्त प्रोटोकॉल के साथ स्वैच्छिक अनुपालन की बाध्यता से मुक्त करता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »