24 Apr 2024, 19:56:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना वायरस: लॉस एंजिल्स में लागू होंगी नई पाबंदियां, 3 हफ्तों तक....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2020 12:19AM | Updated Date: Nov 29 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में लॉस एंजिल्स प्रांत कोरोना वायरस (कोविड-19) के रोकथाम को एहतियाती उपायों को सख्त कर दिया है तथा तीन हफ्तों तक घरों में सुरक्षित तरीके से रहने का आदेश दिया है, जो 30 नवंबर यानी सोमवार से प्रभावी होगा। अमेरिका के सबसे ज्यादा आबादी वाले इस प्रांत में शुक्रवार को इस संक्रमण के 4,500 नये मामले दर्ज किये गये थे तथा 24 मरीजों की मौत हुयी थी। इस राज्य में इस महामारी से अबत लगभग 3.90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
 
इस राज्य में औसतन रोज 4,750 नये मामले दर्ज किये जा रहे हैं। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा,‘‘यह अस्थायी आदेश 30 नवंबर  यानी सोमवार से प्रभावी होंगे और तीन सप्ताह तक रहेंगे।’’ नया आदेश के तहत दुकानों, जिम, पुस्तकालयों और संग्रहालयों में अलग-अलग अधिभोग सीमाएं निर्धारित की गई है, जबकि रेस्तरां, बार, शराब की भट्ठी और शराब की दुकानें बंद रहेंगी। स्वास्थ्य अधिकारी निवासियों ने लोगों से यथासंभव घर पर रहने तथा हमेशा मास्क पहनने की अपील की है। इस आदेश के तहत धार्मिक कार्यों और विरोध प्रदर्शनों की अनुमति है, लेकिन अन्य सभी सार्वजनिक और निजी समारोहों को प्रतिबंधित किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »