20 Apr 2024, 20:25:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संवैधानिक व्यवस्था की बहाली हमारी प्रमुख प्राथमिकता : कैरी लैम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2020 3:17PM | Updated Date: Nov 25 2020 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। हांग कांग की मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने बुधवार को विधान परिषद को वार्षिक नीति संदेश देते हुये कहा कि हांग कांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के लिये संवैधानिक व्यवस्था की बहाली और शहर की राजनीतिक व्यवस्था को अराजकता से मुक्त कराना मुख्य प्राथमिकता है।

लैम ने सांसदों से कहा, ' एचकेएसएआर की संवैधानिक व्यवस्था को बहाल करना और राजनीतिक व्यवस्था को अराजकता से मुक्त करना हमारी जरूरी प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने जोर देते हुये कहा कि 1997 में दोबारा चीन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने के बाद हांग कांग को पिछले साल से सबसे मुश्किल राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
 
लैम ने अपने संबोधन में एक प्रस्तावित विधेयक के कारण 2019 से चल रहे विरोध आंदोलन का भी जिक्र किया, जो लोगों को प्रशासनिक क्षेत्र से मुख्य भूमि चीन तक प्रत्यर्पित करने की अनुमति देगा। उन्होंने कहा कि शहर के व्यापत राजनीतिक तनावों ने चीन को 2020 में हांग कांग में एक नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून बनाने के लिए प्रेरित किया है। इसके तहत शहर के मामलों में किसी भी प्रकार के विदेशी हस्तक्षेप और अलगाववादी और आतंकवादी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »