29 Mar 2024, 21:17:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने आसियान देशों के लिए नया राजदूत नामित किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2020 11:56AM | Updated Date: Nov 25 2020 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 10 देशों वाले दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ के लिए अमेरिका का नया राजदूत नामित किया है। 

व्हाइट हॉउस ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "मेजर जनरल एल्डन रेगुआ को आसियान देशों में अमेरिका का प्रतिनिधि के तौर पर नामित किया गया है जिसका पद राजदूत के बराबर का होगा।" व्हाइट हाउस ने अपने बयान में इसका जिक्र किया कि रेगुआ 2013 में सेवानिवृत्त होने से पहले 36 वर्षों तक अमेरिकी सेना में महत्वपूर्ण पदों पर थे। बयान के अनुसार रेगुआ वर्तमान में वर्जिनिया में 'नेक्स्ट स्टेप टेक्नॉलजी' में उपाध्यक्ष के तौर पर कार्यरत हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »