29 Mar 2024, 01:30:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोलंबिया में बंदूकधारियों ने की 13 लोगों की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2020 12:33AM | Updated Date: Nov 24 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। कोलंबिया के दो प्रांतों  एंटिओक्विया  और काकुआ   में बंदूकधारियों ने कम से कम 13 लोगों की हत्या कर दी है। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। बेतनिया नगरपालिका के मेयर कार्लोस मारियो विलदा ने रविवार डब्ल्यू रेडियो कोलंबिया को बताया, ‘‘ भारी हथियारों से लैस दस लोग ला गेब्रिएला फ्राम में पहुंचे और 14 लोगों पर अंधाधुंध फायंिरग की। जिससे सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।’’
 
बाद में एक स्थानीय पुलिस प्रमुख ने बताया कि आपातकालीन कक्ष में घायलों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कोलम्बिया के रक्षा मंत्री कार्लोस होम्स ट्रूजिलो ने रविवार को ट्वीट करके कहा, ‘‘बेतनिया में आठ लोगों की हत्या करने वाले हत्यारों को पकड़ने के लिए नागरिक सहयोग आवश्यकता है और इसके लिए उन्हें पुरस्कार भी दिया जाएगा।’’
 
दूसरी घटना  काकुआ के अरगेलिया नगरपालिका में हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हुई है। रविवार को सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद ट्विटर पर जारी संवाददाता सम्मेलन में ट्रूजिलो ने कहा कि मादक पदार्थो की तस्करी कोलंबिया के लोगों का मुख्य दुश्मन है। उन्होंने हत्यारों की सूचना देने वालों को 55,000 और 8,000 डॉलर के दो पुरस्कार देने की पेशकश की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »