20 Apr 2024, 03:29:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

देखना होगा कि बिडेन की जलवायु परिवर्तन पर क्या नीति होगी : मार्केल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2020 11:46AM | Updated Date: Nov 23 2020 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल का कहना है कि उनकी सरकार यह देखना चाहती है कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने जा रहे जो बिडेन की जलवायु परिवर्तन पर क्या नीति होती है।  

मार्केल  ने कहा, "20 जनवरी के बाद अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने जा रहे बिडेन के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं और देखना है कि हमारे बीच क्या समानताएं हैं। हम उनके प्रस्ताव को देखेंगे इसके बाद अपने प्रस्ताव रखेंगे।" उन्होंने जी-20 वर्चुअल सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात की जहां विश्व के नेताओं ने पेरिस जलवायु परिवर्तन पर उनकी प्रतिबद्धता दोहराई। उल्लेखनीय है कि 2017 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते से वापस हटने की घोषणा की थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »