28 Mar 2024, 21:17:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल में रॉकेट धमाकों में पांच लोगों की मौत, 21 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2020 12:22AM | Updated Date: Nov 22 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए रॉकेट विस्फोट में  पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 21 लोग घायल हुए हैं। वनटीवी न्यूज प्रसारक ने अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले आई रिपोर्टों के मुताबिक काबुल के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए रॉकेट धमाकों में तीन लोगों के मरने और 11 लोगों के घायल होने की सूचना थी। वनटीवी न्यूज प्रसारक के मुताबिक तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। इससे पहले टोलो न्यूज ने स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया था कि काबुल के अरजान कीमत क्षेत्र में रॉकेट हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गयी थी और तीन अन्य लोग घायल हो गए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »