29 Mar 2024, 21:15:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

क्रेब्स के बयान से नाराज है डोनाल्ड ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2020 12:09PM | Updated Date: Nov 18 2020 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प साइबर सुरक्षा एवं अवसंरचना सुरक्षा एजेंसी के निदेशक क्रिस क्रेब्स ने नाराज हैं। ट्रम्प ने कहा है कि वह क्रेब्स से इस साल हुए राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दिये गये बयान से नाराज हैं, जिसमें उन्होंने चुनाव में धांधली के आरोप को खारिज कर दिया था। उन्होंने क्रेब्स के बयान के अत्यधिक गलत करार दिया है। 

उन्होंने कहा, "2020 के चुनाव की सुरक्षा को लेकर दिया गया क्रिस क्रेब्स का हालिया बयान बेहद गलत है। चुनाव के दौरान मृत लोगों द्वारा मतदान करना, पोल वॉचर्स को मतदान स्थलों में जाने की अनुमति नहीं देना, वोटिंग मशीनों में 'गड़बड़ी' जिसके जरिये ट्रम्प टू बिडेन के रूप में वोटों को बदला गया, लेट वोटिंग और कई धांधली की गयी थीं। इसलिए, क्रिस क्रेब्स को तुरंत प्रभाव से साइबर सुरक्षा एवं अवसंरचना सुरक्षा एजेंसी के निदेशक से सेवा समाप्त कर दी गयी हैं।" 

उल्लेखनीय है कि क्रेब्स ने गत सप्ताह सरकारी तथा निजी चुनाव अधिकारियों के साथ कहा था कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि किसी भी अमेरिकी मतदान प्रणाली ने वोटों को नष्ट किया है, वोटों को बदल दिया है या किसी भी तरह से धांधली की गयी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »