29 Mar 2024, 20:51:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

निर्वासित तिब्बत सरकार के पीएम डॉ. लोबसांग सांग्ये अमरीका दौरे पर रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2020 3:59PM | Updated Date: Nov 12 2020 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धर्मशाला। निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसांग सांग्ये अमरीका दौरे पर रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री अगले 24 दिन तक अमरीका में ही होंगे। उनका दिल्ली में एक दिन रूकने का कार्यक्रम है जहां डॉ. सांग्ये भारत सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को दिल्ली से अमेरिका के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी तिब्बत सरकार के एक प्रतिनिधि ने आज यहां दी।

उन्होंने कहा कि डॉ. सांग्ये अमेरिका में वहां के सत्तारूढ़ नेताओं व अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों से मिलेंगे। वह अमरीकी कांग्रेस के अधिकारियों से तिब्बत नीति व सहायता बिल को लेकर चर्चा कर सकतें है। वह नौ दिसंबर को भारत लौटेंगे। वहीं निर्वासित तिब्बती संसद के सभापति पेमा जुन्गे ने बिहार चुनाव के परिणाम में हुई एतिहासिक जीत के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। इसके साथ ही नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करने पर उन्हें बधाई दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »