26 Apr 2024, 04:26:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तानी सेना ने दो तालिबानी कार बम हमलों को किया विफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2020 2:49PM | Updated Date: Nov 10 2020 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान सेना ने तालिबान के योजनाबद्ध दो कार बम हमलों को विफल कर दिया है। मैवांद 215वीं कोर ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। मैवांद कोर ने बताया कि हमलावार अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में गेरेशक जिले के अबपशाक इलाके में एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। तालिबानी आतंकवादी के विभिन्न समूह सुरक्षा बलों की विभिन्न चौकियों पर दूसरा हमला करने की भी योजना बना रहे थे। सुरक्षा बलों की सतर्कता के कारण आतंकवादियों के दोनों हमले विफल हो गए।

मैवांद कोर ने कहा, दूसरे हमले में तालिबान के नौ आतंकवादी मारे गए और कार बम हमले सहित उनकी सभी योजनाएं धरी की धरी रह गयी। सुरक्षा सूत्रों ने हालांकि कहा कि सेना के ऑपरेशन में दो जवानों की मौत हो गयी और अन्य दो घायल हो गए, जबकि तीन सैनिक अभी भी लापता हैं। इस बीच शमशाद टीवी ने आज पुलिस के हवाले से कहा कि अफगानिस्तान के उत्तरी फरयाब प्रांत में कार बम हमले में चार सुरक्षा कर्मी मारे गए और अन्य 15 लोग घायल हो गए जिनमें 10 नागरिक भी शामिल हैं। फरयाब प्रांत में कार बम हमले की अभी तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »