28 Mar 2024, 22:30:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

PM सुगा ने कैबिनेट को कोविड-19 तीसरा आर्थिक राहत पैकेज गठन का आदेश दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2020 1:50PM | Updated Date: Nov 10 2020 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अपनी कैबिनेट को तीसरी बार आर्थिक पैकेज बनाने का आदेश दिया है। 

राष्ट्रीय ब्रॉडक्रॉस्टर एनएचके के मुताबिक नया बजट 2021 के पहली तिमाही की आर्थिक नींव रखेगा, हालांकि इसकी कुल गणना किया जाना अभी भी बाकी है। इस पैकेज के तहत नौकरियों की बहाली, कोरोना वायरस से लड़ने को लेकर किए गए उपाय और अन्य राहत सामग्री शामिल होंगे।         

इससे पहले दिन जापान के श्रम मंत्रालय ने कहा कि सरकारी अनुदान के बावजूद कोरोना महामारी के कारण 70 हजार से अधिक लोगों की नौकरी चली गयी है। जापान में कोरोना के अबतक 108,000 संक्रमित मामले आ चुके हैं, वहीं इस महामारी से 1818 मरीजों की जान जा चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »