29 Mar 2024, 21:22:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.86 करोड़ के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2020 12:49PM | Updated Date: Nov 6 2020 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनिया भर में संक्रमितों की संख्या 4.86 करोड़ के पार और इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या 3.21 करोड़ के पार हो गयी है। जबकि मृतकों का आंकड़ा 12.32 लाख से अधिक पहुंच गयी है। इस महामारी से संक्रमित देशों में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर अमेरिका, भारत और ब्राज़ील हैं।

कोरोना वायरस से इन तीन देशों में अब तक 2,35,60,613 लोग संक्रमित हो चुके है और 1,65,71,722 लोग इससे निजात पा चुके हैं। जबकि इन देशों में कोरोना के कहर से अबतक 5,20,332 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 48,600,930 लोग संक्रमित हुए हैं और 1,324,214 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में इस महामारी से अब तक 96,06,502 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,34,911 लोगों की जान चली गई है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1.20 लाख से अधिक नए संक्रमित पाए गए हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों के मामले फिर 50 हजार से नीचे आये है। इस अवधि में 47,638 नए मामलों के सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84.11 लाख से अधिक हो गयी है और 55,331 और लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही इस वायरस से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर करीब 77.66 लाख हो गई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 7,189 कम होने पर कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,20,773 रह गई है, जबकि 670 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा 1,24,985 हो गया है।

ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 55.90 लाख से अधिक हो गयी है और अब तक 1.61 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 50.78 लाख से अधिक लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 17 लाख के करीब पहुंच गई है और अब तक 29,285 लोगों ने जान गंवाई है। फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 16.48 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 39,008 लोग काल के गाल में समा गए हैं। स्पेन में इस महामारी से अब तक 13.06 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,486 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 12.17 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 32,766 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 11.18 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 32,209 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में कोरोना से अभी तक 11.26 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 48,210 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 9.49 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 93,722 लोगों की मौत हो चुकी है।

पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां इस वायरस से अब तक 9.11 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 34,671 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 8.24 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 40,192 लोगों की मौत हुई है। दक्षिण अफ्रीका में 7.32 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19,677 लोग काल के गाल में समा गए हैं। 

ईरान में इस महामारी से करीब 6.55 लाख लोग संक्रमित हुये हैं और 36,985 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में 6.19 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 11,006 लोगों की मौत हुई है। चिली में कोरोना से लगभग 5.16 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 14,404 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना से 4.89 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 11,175 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में कोरोना से 4.68 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और मृतकों का आंकड़ा 12,331 तक पहुंच गया है। 

पौलैंड ने कोरोना संक्रमितों के मामले में यूक्रेन को पीछे छोड़ दिया है और देश में संक्रमण के 4.66 लाख से अधिक मामले हैं तथा 6,842 की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या लगभग 4.43 लाख से अधिक है तथा 8,148 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया भी संक्रमितों के मामले में बंगलादेश से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 4.25 लाख से अधिक है और मृतकों का आंकड़ा 14,348 तक पहुंच गया है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.16 लाख से अधिक हो गई है और 6,021 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैड ने संक्रमितों के मामले में फिलीपींस को पीछे छोड़ दिया है यहा अब तक 3.97 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7,836 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 3.89 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,409 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना से अब तक 3.86 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,639 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.49 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,489 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.40 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,923 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.17 लाख से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं और 2,639 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 12,730, कनाडा में 10,432, बोलीविया में 8,768, रोमानिया में 7,540, मिस्र में 6,329, स्वीडन में 6,002, चीन में 4,741, ग्वाटेमाला में 3,766, पनामा में 2,756 और होंडुरास में 2,730 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »