23 Apr 2024, 23:55:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना के सर्वाधिक मामले अमेरिका, भारत और ब्राज़ील में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2020 12:26PM | Updated Date: Nov 4 2020 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्वभर में दर्ज किये गए वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कुल मामलों में से लगभग पचास प्रतिशत मामले अमेरिका, भारत और ब्राज़ील में दर्ज किये गए हैं। इनमें पहले स्थान पर अमेरिका, दूसरे में भारत और तीसरे स्थान पर ब्राजील है। जबकि मृतकों के आंकड़े में अमेरिका प्रथम, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है।

प्राण घातक कोरोना वायरस (कोविड-19) से इन तीन देशों में अब तक 2,32,62,004 लोग संक्रमित हो चुके जबकि इन देशों में कोरोना के कहर से अबतक 516,691 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 4.74 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 12.13 लाख से अधिक लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियंिरग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 47,404,173 लोग संक्रमित हुए हैं और 1,213,693 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में इस महामारी से अब तक 93,82,079 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,32,534 लोगों की जान चली गई है।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के संक्रमण से 46,253 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83.13 लाख से अधिक हो गयी है। इसी अवधि में 53,537 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही इस वायरस से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर करीब 76.56 लाख से अधिक हो गई है। देश में कोरोना के 7618 मामले कम होने पर कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5,33,787 रह गई है, जबकि 514 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा 1,23,611 हो गया है।

ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 55.66 लाख से अधिक हो गयी है और अब तक 1.60 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 16.62 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 28,611 लोगों ने जान गंवाई है। फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 14.61 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 37,492 लोग काल के गाल में समा गए हैं। स्पेन में इस महामारी से अब तक 12.59 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,495 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 11.95 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 32,052 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 11 लाख के करीब लोग संक्रमित हुए हैं तथा 31,847 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक करीब 10.77 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,340 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 9.38 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 92,593 लोगों की मौत हो चुकी है।

पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां इस वायरस से अब तक 9.02 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 34,476 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 7.28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19,539 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 7.59 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 39,412 लोगों की मौत हुई है।

ईरान में इस महामारी से 6.37 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 36,160 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में 5.77 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 10,717 लोगों की मौत हुई है। चिली में कोरोना से लगभग 5.14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 14,302 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना से 4.82 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 11,068 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में कोरोना से 4.52 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 12,126 लोगों की मौत हुई है। 

यूक्रेन ने कोरोना संक्रमितों के मामले में इंडोनेशिया को पीछे छोड़ दिया है और इस देश में संक्रमण के 4.23 लाख से अधिक मामले हैं तथा 7,749 की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या लगभग 4.18 लाख है तथा 14,146 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड भी संक्रमितों के मामले में बंगलादेश से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 4.15 लाख के करीब पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 6,102 तक पहुंच गया है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.12 लाख से अधिक हो गई है और 5,983 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस से कोरोना में अब तक करीब 3.87 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7,318 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में इस महामारी से अब तक 3.82 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,418 लोगों की मौत हो चुकी है।

नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 3.82 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,640 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना के करीब 3.48 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 5,456 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.37 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,867 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.16 लाख लोग संक्रमित हुये हैं और 2,592 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 12,698, कनाडा में 10,334, बोलीविया में 8,751, रोमानिया में 7,273, मिस्र में 6,305, स्वीडन में 5,969, चीन में 4,739, ग्वाटेमाला में 3,748, पनामा में 2,731 और होंडुरास में 2,706 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »