19 Apr 2024, 05:05:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस में कोरोना से 523 और लोगों की मौत, 33,417 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2020 1:56PM | Updated Date: Oct 28 2020 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से पिछले 24 घंटो के दौरान 523 लोगों की मौत हुई है और 33,417 लोग संक्रमित हुये हैं। फ्रांस में अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35,541 और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,98,695 हो गया है। मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को बताया गया कि महामारी की स्थिति के अनियंत्रित होने के बाद सरकार इसे नियंत्रण में लाने के लिए ‘कठिन निर्णयों’ को लेने पर मजबूर हो गई है।
 
फ्रांस की डेटा वेबसाइट के अनुसार वर्तमान में कोविड-19 के 18,978 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है जिनमें से 2,918 की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नये कदमों को लेकर बुधवार शाम राष्ट्र को संबोधित करेंगे। मैक्रॉन के कार्यालय ने यह जानकारी दी है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »