16 Apr 2024, 11:14:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वियतनाम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 130 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2020 6:50PM | Updated Date: Oct 25 2020 6:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हनोई। वियतनाम में भारी बारिश और बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 130 हो गयी है। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकार दी है। इससे पहले यह संख्या 87 बतायी गयी थी। वहीं 18 लोग अभी भी लापता है और पिछले 24 घंटों के दौरान 11 लोग इस आपदा के शिकार हुए हैं। 
 
मध्य वियतनाम के विभिन्न हिस्सों में पिछले कई सप्ताहों में भारी बारिश, बाढ़ तथा भूस्खलन की घटनाएं हुयी हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि देश में नदियों का जलस्तर पिछले 20 सालों में सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। देश में लगभग 3,700 एकड़ में धान की रोपाई वाली भूमि तथा 20, 000 एकड़ में पसरे फसल बाढ़ में डूबे हुए हैं। 9,34,000 से अधिक जानवरों की मौत हो चुकी है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »